फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Miscreants looted businessman's bike, mobile phone and goods

Sant Kabir Nagar News: बदमाशों ने व्यापारी की बाइक, मोबाइल फोन व सामान लूटा

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted businessman's bike, mobile phone and goods
- कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास शनिवार की आधी रात की घटना
विज्ञापन

- पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने मामले में दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास शनिवार की आधी रात के आसपास सिद्धार्थनगर के व्यापारी का बदमाशों ने बाइक, मोबाइल फोन व सामान लूट लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्जकर घटना के अनावरण का प्रयास भी शुरुकर दिया।
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र स्थित भिटिया गांव निवासी शकील अहमद के अनुसार वह शनिवार की देर रात बरदहिया बाजार से दुकान का सामान खरीदकर बाइक पर बांधकर वापस लौट रहे थे। बालूशासन पुल से लगभग 200 मीटर आगे जाने पर एक सफेद रंग की कार एकाएक सामने आकर खड़ी हो गई। जिसके बाद उनको बाइक को रोकना पड़ा। इसी बीच रोड़ के किनारे झाडियों से दो तीन लोग बाहर निकलकर आए और मारपीट करते हुए गाड़ी व उस पर बंधा हुआ सामान छिन लिए। उनका मोबाइल भी छिन लिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर पीछे भागकर एक घर पर पहुंचे। घर में सो रहे व्यक्ति को जगाकर पूरे घटना की जानकारी दिया। उनके मोबाइल से फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस निगाह में आए कुछ संदिग्ध
लूट की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य टीमें भी सक्रिय हो गई। एसपी के निर्देश पर स्वाट, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने व्यापारी के बताए समय के हिसाब से सीसीटीवी को खंगालने का काम शुरुकर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस ने बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सिवान से बाइक भी बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरुकर दिया। हालांकि पुलिस के तरफ से इसकी पुष्टि नही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के साथ रात में लूट का मामला प्रकाश में आया। मामले में केस दर्जकर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द की आरोपियों को चिहिंत करके जेल भेजने का काम किया जाएगा।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed