फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   misbehave with ado panchayat

पिता-पुत्र ने एडीओ पंचायत के साथ किया दुर्व्यवहार

Thu, 01 Apr 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
misbehave with ado panchayat
पिता-पुत्र ने एडीओ पंचायत के साथ किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन

कमरे से बाहर जाने के लिए कहने पर बिगड़ी बात
एडीओ पंचायत की शिकायत पर पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर मेंहदावल ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत के साथ पिता-पुत्र ने अभद्रता कर दी। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पिता-पुत्र मौके से भाग गए। एडीओ पंचायत की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई।

मेंहदावल विकास खंड परिसर में स्थित हाल में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के पर्चा बिक्री के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। वहीं कर्मचारियों के अलावा बाहरी लोगों का हाल में प्रवेश वर्जित किया गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद किसी कर्मचारी के हाल से बाहर निकलने पर अनाधिकृत रूप से क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र जो खुद को निवर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि बता रहे थे, हाल में घुसकर कुर्सी लगाकर बैठ गए। इस पर बाहर काउंटर पर लाइन में लगे कुछ लोगों ने एडीओ पंचायत से आपत्ति दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत हाल में पहुंच गए और पिता-पुत्र को हाल से बाहर जाने को कह दिए। उसी बात को लेकर पिता-पुत्र आपा खो दिए और एडीओ पंचायत के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद हाथापाई पर आमादा हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पिता-पुत्र मौके से भाग गए। एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्व्यवहार करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। जबकि एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव की तहरीर की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पिता-पुत्र पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed