फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   minor girl found dead in field in santkabirnagar

यूपी: रात में घर से लापता किशोरी का शव खेत में मिला, गले पर थे रस्सी के निशान

Thu, 25 Mar 2021 07:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 07:14 PM IST
सार

- पुलिस ने कहा- किशोरी की मौत संदिग्ध 
- मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा

विज्ञापन
minor girl found dead in field in santkabirnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की रात घर से लापता हुई पुनया गांव की रहने वाली किशोरी का शव गुरुवार को दोपहर में सेवाइचपार गांव के सीवान में गेहूं के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी के गले में रस्सी के निशान दिखाई दिए। किशोरी की मौत की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। किशोरी के भाई ने गुरुवार की सुबह छह बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया कि उसके परिवार के लोग बुधवार की रात घर पर सोए हुए थे। 

विज्ञापन


रात में ही उसकी 17 वर्षीय बहन सुशीला पुत्री रामनाथ घर से कहीं निकल गई और तभी से लापता है। जिस युवक ने उसकी बहन को भगाया था, वह अपने घर पर मौजूद है। ऐसी सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस युवक पर परिजनों ने भगाने का आरोप मढा था, उसे पुलिस हिरासत में लेकर थाने भेजवा दी। 
विज्ञापन


इधर पूर्वाहन 11 बजे पुनया गांव से 500 मीटर दूरी पर स्थित सेवाईचपार गांव के सीवान की ओर गए कुछ लोगों ने गेहूं के खेत में किशोरी का शव देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में डायल 112 नंबर के साथ एसओ विनय पाठक भी भी मौके पर पहुंच गई। सूचना के बाद एएसपी संतोष सिंह और सीओ राम प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पाया गया कि तीन-चार दिन पूर्व भी किशोरी घर से निकल गई थी, लेकिन दो घंटे बाद मिल गई थी। किशोरी के गले में रस्सी के निशान देखे गए। दो भाइयों के बीच किशोरी इकलौती बहन थी। उसकी मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। 


एसओ विनय पाठक ने बताया कि किशोरी की मौत संदिग्ध है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed