फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Minister in charge took stock of isolation ward

प्रभारी मंत्री ने आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया

Wed, 18 Mar 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge took stock of isolation ward
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : KHALILABAD
प्रभारी मंत्री ने आइसोलेशन वार्ड का लिया जायजा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार की शाम को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर आइसोलेशन वार्ड को देखा और बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद बघौली ब्लॉक क्षेत्र के बघुआ व रेरुआ के सीवन में पहुंचकर आंधी- बारिश से हुई फसलों की क्षति का हाल जाना। इस दौरान वहां मौजूद किसानों का दर्द छलक पड़ा। किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई है।

प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आए हैं। उन्होंने सबसे पहले जिला अस्पताल पहुुंचकर कोरोना से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह बघौली ब्लॉक क्षेत्र के बघुआ व रेरूआ सीवन में पहुंचे और फसलों की स्थिति को देखा। इस दौरान कुछ किसानों ने प्रभारी मंत्री से फसलें बर्बाद होने की बात कहीं। किसानों ने कहा कि अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई जाए। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल, डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिहं, सीडीओ बब्बन उपाध्याय, एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव , मनीराम यादव , जिला पंचायत सदस्य अर्जुन चौधरी , विवेकानंद वर्मा , श्याम नरायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed