फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Minister in charge from BJP workers

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले प्रभारी मंत्री

Thu, 22 Nov 2018 12:00 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Thu, 22 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge from BJP workers
भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगला पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष समस्याएं रखीं। मंत्री ने निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने चुरेब से कौवाटाड़ होते हुए दुधारा तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया।              
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री बस्ती जिले के हरैया जाते समय कुछ समय के लिए खलीलाबाद डाक बंगले पर रूके। यहां पर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने  नगर पालिका परिषद की सीमा के विस्तार का मामला उठाया। चेयरमैन ने कहा कि सीमा का विस्तार प्रस्तावित है। इस पर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। इसी दौरान नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहा कि मगहर को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया है, लेकिन बजट का अभाव बना हुआ है जिससे विकास कार्य में बाधा आ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने धान क्रय केंद्रों की सक्रियता के लिए सुझाव दिए। इस दौरान धनंजय पांडेय, दयाराम, अनूप, रविंद्र यादव,  अम्बरीष राय, गणेश पांडेय, महेंद्र दूबे, ज्ञानेंद्र मिश्र, श्रीमन आनंद, हैप्पी राय आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से बनवाए जा रहे चुरेब से कौवाटाड़ होते हुए दुधारा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस मार्ग की लंबाई 18.30 किलोमीटर है। इसकी लागत 31.77 करोड़ है। 15.53 करोड़ की धनराशि शासन की ओर से अवमुक्त की जा चुकी है। बताया गया कि 14.53 करोड़ व्यय हो चुका है। सात किलोमीटर कार्य कराया जा चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। अधिशासी अभियंता एके दूबे ने बताया गया कि जनवरी-2019 तक सड़क को जनोपयोगी बना दिया जाएगा। मंत्री ने दुधारा के पास सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कराए गए कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य भी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  इस दौरान डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी आकाश तोमर, सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed