फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mini Central Lab started in Semriyawan, Khalilabad's situation hangs in balance

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में मिनी सेंट्रल लैब शुरू खलीलाबाद का अधर में लटका

Wed, 16 Jul 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mini Central Lab started in Semriyawan, Khalilabad's situation hangs in balance
सेमरियावां में मिनी सेंट्रल लैब में जांच करते कर्मी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद और सेमरियावां में मिनी सेंट्रल लैब तैयार हो गया है। इस सेंट्रल लैब में सभी तरह की जांच की जाएगी। इसके लिए मशीनें भी आ गई हैं। सेमरियावां में काम शुरू भी हो चुका है लेकिन खलीलाबाद में अभी जांच अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से खलीलाबाद में अभी तक लैब का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) कार्यालय भी यही पर शिफ्ट होना है। ताकि लोग एक ही जगह सभी कार्य करा सकें।
विज्ञापन

बता दें कि खलीलाबाद सीएचसी में छह माह पहले सीएमओ आवास के पास सेंट्रल लैब बनकर तैयार हो गया है। भवन में वायरिंग आदि के कार्य हो चुके हैं। लेकिन अभी तक भवन में लैब का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था ने अभी भवन को हैंडओवर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर यहां पर मिनी लैब का कार्य शुरू होता तो मरीजों को एक ही जगह पर समस्त जांच की सुविधा मिल जाती। इस सीएचसी पर रोजाना 400 से 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से 100 मरीजों के ब्लड की जांच कराई जाती है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में मिनी सेंट्रल लैब बनकर तैयार हो गया है। यहां पर कार्य भी शुरू हो गया है। मरीजों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिल रही हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे 100 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है। 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा पर इलाज के लिए ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती के साऊंघाट, रुधौली के गांवों के लोग आते हैं।

इस हॉस्पिटल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 500-600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सेमरियावां सीएचसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को कुछ दिनों बाद निजी लैब पर जांच कराने जाना पड़ता था, लेकिन अब लैब बनने से जांच में सहूलियत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed