फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mini Center of Excellence verified

Sant Kabir Nagar News: मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सत्यापन किया

Sat, 03 Aug 2024 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Mini Center of Excellence verified
संतकबीरनगर। उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत नाथनगर के राजकीय बाग घोरहट में निर्मित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सत्यापन उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह और जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने संयुक्त रूप से किया। जिला उद्यान अधिकारी समुद्रमल्ल गुप्त ने बताया कि 79.60 लाख की लागत से उक्त केंद्र का निर्माण कार्यदायी संस्था मेसर्स साईं समर्थ इरीगेटर्स पुणे महाराष्ट्र द्वारा किया गया है। योजना अंतर्गत निर्माण कार्य वर्ष 2022-23 में प्रारंभ हुआ था। इस सेंटर में प्री हार्डिंग चैंबर का निर्माण सब्जियों के बीज के जमाव हेतु तथा एक हार्डेनिंग चैंबर का निर्माण सब्जियों के उच्च गुणवत्ता युक्त पौध तैयार करने हेतु किया गया है। उक्त केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष 10 से 15 लाख पौधे तैयार किया जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed