फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mini bus stands were to be built at three places in the city... the plan could not come to fruition

Sant Kabir Nagar News: शहर में तीन जगह बनने थे मिनी बस स्टैंड... योजना नहीं चढ़ सकी परवान

Tue, 03 Sep 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mini bus stands were to be built at three places in the city... the plan could not come to fruition
- नेदुला, नई तहसील, औद्योगिक क्षेत्र के पास बनाया जाना था
विज्ञापन

- छह माह पूर्व स्थान चिह्नित करने के बाद भी कार्य शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में मिनी बस स्टैंड बनाने की योजना अधूरी रह गई है। यह स्थिति तब है जबकि पालिका प्रशासन ने तीन स्थानों को चिह्नित किया था। लोगों को आस जगी थी कि यहां पर बसों का स्टॉप होगा और सहूलियत मिलेगी, लेकिन यह सपना टूटता नजर आ रहा है। अब भी लोगों को जहां-तहां खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
शहर को सेफ सिटी के रूप में व्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय है। जहां विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं, वहीं मेंहदावल बाईपास के सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। इसी मुहिम के नगर पालिका प्रशासन ने नेदुला, नई तहसील, औद्योगिक क्षेत्र के पास मिनी बस स्टैंड बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया है। यहां पर शेड लगवाने के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा पीने के पानी का भी इंतजाम भी होना है, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बस डिपो न होने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
1997 में जिले के सृजन के बाद भी बस डिपो की स्थापना नहीं हो पाई है। जिसके कारण लोगों को मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थाई बस स्टाॅप सेंटर सहित अन्य जगह खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां सुविधाओं का भी अभाव है। शहर निवासी सुरेंद्र वर्मा, राम दयाल आदि ने कहा कि अगर मिनी बस स्टैंड बन जाता तो यात्रियों को सहूलियत मिलती और गोरखपुर व बस्ती की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलती। काम शुरू न होने से निराशा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के तीन स्थानों पर मिनी बस स्टैंड बनाए जाने की योजना है। इसमें नेदुला, नई तहसील व औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। यहां बसें रुकेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है।
- अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed