फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Migraine victim due to stress and lack of sleep

Sant Kabir Nagar News: तनाव व नींद की कमी बना रहा माइग्रेन का शिकार

Thu, 06 Jun 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Migraine victim due to stress and lack of sleep
संतकबीरनगर। कामकाज के तनाव के बीच इन दिनों भीषण गर्मी व नींद की कमी लोगों को माइग्रेन का शिकार बना रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 12 से 15 मरीज पहुंच कर उपचार करा रहे हैं। चिकित्सक भी तनाव न लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनो चिकित्सक डॉ. तन्वांगी मणि शुक्ल ने बताया कि अधिक तापमान लोगों की सेहत पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव डालता है। धूप व गर्मी से लोग कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। आजकल समाज में चकाचौंध और काम का दबाव है। उससे लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। भीषण गर्मी में यह तनाव लोगों का माइग्रेन का शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

नींद पूरी न होना भी एक वजह है। उन्होंने बताया कि माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारणों के अतिरिक्त शरीर में पानी की कमी होना प्रमुख कारण है। गर्मियों में शरीर में पसीना अधिक निकलता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इस कारण यह समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में माइग्रेन से संबंधित 12 से 15 मरीज प्रतिदिन आते है और उन्हें सलाह के साथ दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइग्रेन के लक्षण
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इस बीमारी से सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होता है। आमतौर पर यह परेशानी सिर के आधे हिस्से में रहता है। इस बीमारी से सिर में रह रहकर दर्द होता है। दर्द के साथ उल्टी, चिड़चिड़ापन महसूस होना, गुस्सा आना आदि भी लक्षण है।


बचाव के उपाय
गर्मी के मौसम में शरीर से पानी अधिक निकलता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी खूब पीयें। आदर्श जीवन शैली अपनाएं। रात को जल्दी सोएं, सुबह जल्दी उठें। सुबह शाम टहलने जाएं। व्यायाम करें। योग के साथ ही प्राणायाम करें। संतुलित आहार लें और तेज धूप में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed