फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   midnight transformer fire

आधी रात ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sun, 14 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
midnight transformer fire
मेंहदावल कस्बे में जल रहा ट्रांसफार्मर। - फोटो : KHALILABAD
आधी रात ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद बुझाई आग
मेंहदावल कस्बे में बाधित रही विद्युत आपूर्ति
मेंहदावल। शनिवार रात कस्बे के अंजनिया बाजार में विद्युत निगम की ओर से लगाया गया ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि अगल बगल के घरों में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर एसओ समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मेंहदावल नगर पंचायत के अंजनिया बाजार स्थित सब्जी मंडी में नरसिंह गढ़ी मंदिर के बगल में विद्युत वितरण खंड मेंहदावल की ओर से विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शनिवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि अगल बगल के घर प्रभावित हो गए। पड़ोस में रह रहे परिवार के किसी व्यक्ति ने बाहर निकल कर देखा तो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता नजर आया। बगल में ही नगर पंचायत अध्यक्ष का आवास भी है। ट्रांसफार्मर में लगी आग देख भाजपा नेता व अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल विद्युत सब स्टेशन व फायर ब्रिगेड के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। ट्रांसफार्मर में आग पूरी तरह फैलता देख उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही आधी रात को थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और बगल में रखे बालू से पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पूरी रात कस्बे के लोग अंधेरे में रहे। रविवार को भी दिन में साढ़े तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं विद्युत निगम के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए जले हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगे रहे। अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने कहा कि शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed