{"_id":"6a382ef61ae92a1dfe087b6f","slug":"middle-aged-man-found-hanging-cries-of-distress-erupt-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152579-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गोरखल वार्ड नंबर-16 में शनिवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौत के बाद परिजनों में शोक है।
पुलिस के अनुसार, गोरखल वार्ड नंबर-16 निवासी भोलानाथ जायसवाल (55) पुत्र स्वर्गीय सजन लाल जायसवाल की शादी माया देवी निवासी लालपुर, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर से हुई। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है।
बताया जाता है कि करीब 10-11 वर्ष पूर्व भोलानाथ ने मीना जायसवाल निवासी देईडीह, थाना गोला, जनपद गोरखपुर से दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से उनका छह वर्षीय पुत्र है। पुलिस के अनुसार, दोनों पत्नियां और उनके बच्चे एक ही मकान में रहते थे। पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ प्रथम तल पर जबकि दूसरी पत्नी ग्राउंड फ्लोर पर अपने बच्चे के साथ रहती थी। शनिवार को भोलानाथ जायसवाल मोहल्ले के एक व्यक्ति के यहां आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होकर करीब रात आठ बजे घर लौटे। इसी दौरान दूसरी पत्नी बाजार सब्जी लेने चली गई। घर में अकेले भोलानाथ ने सीढ़ी के पास लगे कुंडे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि भोलानाथ मानसिक बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा था।