फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mesmerized by the presentation of Sakhi Jhoom Gaveli Kajariya...

Sant Kabir Nagar News: सखी झूम गावेली कजरिया...की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Thu, 19 Sep 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mesmerized by the presentation of Sakhi Jhoom Gaveli Kajariya...
कबीर चौरा स्थित अकादमी में कजरी महोत्सव का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कजरी महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मिर्जापुर की कलाकार कल्पना गुप्ता ने सखी झूम गावेली कजरिया से की। जिस पर मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ की लोकगायिका शिखा श्रीवास्तव ने निर्गुण भक्ति से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाेल थे ‘पिया ऊंची रे अटरिया, तोरी देखन चली’ से की। उसके बाद उन्होंने मिर्जापुरी कजरी पिया मेंहदी सुहाय जयपुर की कजरी गाना गाया। वहीं लखनऊ की युवा कलाकार सृष्टि सिंह परिहार ने मिर्जापुरी ने ‘कजरी झूला डाल देनी निमिया की डार में, सावन की बहार में’ दर्शकों को खूब पसंद आई। उसके बाद लखनऊ की प्रसिद्ध लोकगायिका वंदना मिश्रा ने कजरी लोकगीत ‘अरे रामा सावन में घनघोर बदरिया, छाई रे हरी’ ने दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया। उनके द्वारा गाया चौमासा मोरे राजा छतरिया छवाओ की रस के बंद पड़े से लोग आनंदित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में लखनऊ की कलाकार दीपिका मिश्रा एवं दल द्वारा कजरी गायन व नृत्य की भावविभोर प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गीत ‘सइयां जाने दे नैहरवा, मोरी कजरिया बीती जाए ने’ लोगों को झूमा दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अवधेश अवस्थी, डॉ. हरिशरण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed