{"_id":"648cb5045e486d976c077df4","slug":"mercury-reached-beyond-43-degree-people-were-suffering-khalilabad-news-c-7-1-209602-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, लोग हुए बेहाल
Sat, 17 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए मुह पर पानी का छीटा मार कर राहत पाते राहगीर।
संतकबीरनगर। मौसम का पारा लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। सुबह दस बजे ही दोपहर का एहसास हो रहा है। जो लोग घरों से निकल रहे हैं, वह चेहरे पर गमछा बांधकर चल रहे हैं। दिन में सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है तो दुकानदारी पर भी इसका असर पड़ रहा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी दो दिन तापमान बढ़ने के आसार है। इस बीच सुबह आठ बजे से ही लू चलने लगी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दस बजे ही तपिश बढ़ गई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। स्थिति यह रही कि इक्का दुक्का लोग ही सड़क पर दिखे, वह भी चेहरे को ढक कर चलने को मजबूर हुए। हालांकि गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में 26 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
000000000000000000
पेय पदार्थों की दुकानों की भीड़ बढ़ी
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में जगह- जगह गन्ना का रस, बेल का शर्बत, सिकंजी, कोल्ड ड्रिक की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें कुछ देर के लिए भले ही राहत मिल जा रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही हलक सूख जा रहे हैं।
विज्ञापन
0000000000000000000000000
परेशानी झेल रहे यात्री
तपिश के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि किसी भी वाहन स्टैंड पर छाजन की व्यवस्था नहीं है। मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले यात्रियों को बस व अन्य साधनों का इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं वाहन चालक यात्रियों को ठूंसकर वाहनों में भर रहे हैं, ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों की यात्रा मुसीबत भरी हो गई है।