फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury @ 42...The weather will remain bitter for a week, the heat waves will remain scorching.

Sant Kabir Nagar News: पारा <bha>@</bha> 42...एक सप्ताह तक मौसम रहेगा तल्ख, लू के थपेड़े झुलसा रहे

Fri, 17 May 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 42...The weather will remain bitter for a week, the heat waves will remain scorching.
फोटो सहित
विज्ञापन

- न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, हीट वेव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के थपेड़ों के कारण शरीर झुलस रहा है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। आज से हीट वेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विज्ञानी की माने तो मौसम की तल्खी एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है।
बृहस्पतिवार सुबह से तेज धूप व उमस से परेशान नजर आए। जो लोग जरूरी काम के चलते घर से बाहर निकले वह गमछा बांधकर सड़क पर निकले। वहीं स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चे भी गर्मी से परेशान रहे। इसके अलावा शहर में आए लोग दोपहर में छांव की तलाश में भटकते रहे। दूसरी तरफ शहर में कहीं पर भी पीने के पानी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

शहर में आए धनघटा निवासी रामफेर, बैजनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी और लू चलने के कारण दिक्क्त हो रही है। आज से हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर कोल्ड वार्ड सक्रिय कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि हीट वेव को देखते हुए अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाया गया है, जहां समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में फिर तल्खी आई है। पारा चढ़ रहा है, ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। यह स्थिति एक सप्ताह तक रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमार गंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed