फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Menhdavl can get the status of municipality

मेंहदावल को मिल सकता है पालिका का दर्जा

Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Menhdavl can get the status of municipality
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
 मेंहदावल नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।वर्ष 2015-16 में संतकबीरनगर विकास मंच के संयोजक दारा सिंह के नेतृत्व में मेंहदावल को पालिका का दर्जा दिलाने के हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत 28 हजार लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीएम को देकर स्थानीय लोगों की भावनाओं से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन


यहीं नहीं क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के सामने भी नगरवासियों ने नगर पालिका का दर्जा दिलाने की मांग उठाई थी। लोगों की पहल अब रंग लाती दिख रही है। शासन के अनु सचिव राजेन्द्र सिंह मौर्य और उप सचिव आरबी सिंह ने पत्र भेजकर कहा है कि मेंहदावल को नगर पालिका के रूप में विकसित करने के संबंध में जानकारी मांगी है। यह पत्र मुख्यमंत्री को भी संदर्भित है।
विज्ञापन


पत्र के बाद यदि तहसील प्रशासन अपनी आख्या भेजता है तो नगर पंचायत से सटे ग्राम बैरियावां, सीयर, बेलबनवा, नौदरी, कांटी, अछिया जमुअट आदि ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र मे समाहित हो जाएंगे । शासन के निर्देश के क्रम में चार अप्रैल को डीएम ने तहसील प्रशासन मेंहदावल को नगर पंचायत की सीमा विस्तार एवं नगर पालिका परिषद की आख्या तैयार करने के संबंध में पत्र भेजा है। तहसील प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मेंहदावल नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार रामजीवन ने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल को पालिका के रूप में उच्चीकृत करने के संबंध में जिला प्रशासन से निर्देश मिला है। इस बाबत कानूनगो के माध्यम से आख्या तैयार कराई जा रही है। इसे जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed