{"_id":"6afdeffd51427eee130c33e2","slug":"menace-of-stray-dogs-children-and-passersby-gripped-by-fear-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-160764-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लावारिस कुत्तों का आतंक, बच्चों के साथ ही राहगीरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लावारिस कुत्तों का आतंक, बच्चों के साथ ही राहगीरों में दहशत
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। ब्लॉक क्षेत्र के राजेडीहा कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मुख्य चौराहे और आसपास झुंड में घूमने वाले कुत्तों के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत है। सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है।
कुत्ते राह चलते लोगों पर अचानक हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इनके हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेडीहा मुख्य चौराहे के आसपास करीब 25 से 30 आवारा कुत्तों का झुंड रहता है। सुबह और शाम के समय इनकी सक्रियता बढ़ जाती है। अकेले आने-जाने वाले लोगों को देखकर कुत्ते भौंकते हुए पीछे दौड़ने लगते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई बार लोग कुत्तों से बचने के प्रयास में गिरकर चोटिल होने से बाल-बाल बचते हैं। इश्तियाक अहमद, विनोद जायसवाल, सोयब खान, अमरेंद्र राव, अब्दुर्रहमान, बब्बू अंसारी, शैलेंद्र गुप्ता और नबी हुसैन ने बताया कि कुत्तों के डर से बच्चों को स्कूल भेजने में भी चिंता बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।