{"_id":"6a1095b409bb4baa6c0dcc2a","slug":"memorandum-submitted-to-dm-for-water-supply-and-sanitation-system-khalilabad-news-c-209-kld1026-150947-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद द्वारा एक सप्ताह से नियमित जलापूर्ति न किए जाने पर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानी शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और जलापूर्ति व साफ-सफाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि शहर के कई वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, और जन असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाए। साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार तथा जन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में जनवादी महिला समिति की मंडल प्रभारी हरजीत कौर, पूर्व प्रधान मोहम्मद हदीस मंसूरी, कांग्रेस नेता सुभानल्लाह खान, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नसीम अंसारी आदि लोग शामिल रहे।