फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Memorandum submitted for flyover and underpass at railway crossing

Sant Kabir Nagar News: रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर व अंडरपास के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for flyover and underpass at railway crossing
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आए हुए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर व अंडरपास की मांग की गई। अंडरपास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी समपार फाटक पर अंडरपास और ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है। ट्रेनों की संख्या बढ़ जाने से यहां पर निरंतर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। स्थिति यह है कि यह स्थान शहर के मध्य में है। इससे लोगों को इस पार से उस पार जाने में काफी कठिनाइयां होती हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन भी हो चुके हैं। यही नहीं, पूर्व सांसद व विधायक ने भी इस संबंध में रेल मंत्रालय को जानकारी दी है। इसके बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है। दौरान गोरखनाथ मिश्रा, श्याम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अमरेश बहादुर पाल, विपिन राय, गिरिजेश राय, सोनू गौड़, प्रवीण प्रताप चौरसिया, विनीत श्रीवास्तव, राकेश सिंह, जय प्रकाश, विवेक कुमार वर्मा उर्फ गोलू वर्मा व महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed