{"_id":"680d25bf6c07d782b70f3aba","slug":"members-of-the-state-womens-commission-will-arrive-on-the-30th-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131721-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 30 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 30 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य
Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए चलाए जा रहे महिला जन सुनवाई व निरीक्षण कार्यक्रम के तहत 30 अप्रैल को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी भ्रमण पर आएंगी।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुबह 11 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई धनघटा तहसील सभागार में करेंगी। जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बालिका-महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। जन सुनवाई कार्यक्रम में उनके द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं की विस्तृत आख्या एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा किया जाएगा। संवाद