फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Melting with fog and cold increased trouble, people imprisoned in homes

कोहरे व ठंड के साथ गलन ने बढ़ाई मुसीबत, घरों में कैद रहे लोग

Mon, 03 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Melting with fog and cold increased trouble, people imprisoned in homes
कोहरे व ठंड के साथ गलन ने बढ़ाई मुसीबत, घरों में कैद रहे लोग
विज्ञापन

-ठंड से बचाव के लिए सक्रिय हुआ प्रशासन
- प्रत्येक तहसील को मिले एक हजार कंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार की सुबह कोहरे का असर देखने को मिला। इसके साथ ही ठंड व गलन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सुबह लोग घरों में कैद रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बीच लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रत्येक ब्लॉक में गरीबों को बांटने के लिए एक-एक हजार कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा अलाव के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच ठंड व गलन से लोग खासे परेशान रहे। स्थिति यह रही कि सुबह करीब दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। ठंड से बचने के लिए लोग परेशान रहे। सरकारी दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी भी खुद को गर्म रखने के लिए प्रयास करते दिखे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस बीच प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एडीएम वित्त व राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रत्येक तहसील प्रशासन को एक-एक हजार कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंदों को चिह्नित करते हुए कंबल उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही प्रत्येक तहसील को 50 हजार रुपये अलाव के लिए भी उपलब्ध कराए गए हैं। खलीलाबाद में नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है, जबकि रैन बसेरे भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed