{"_id":"63d8059a33b84e02482e8a4d","slug":"mehdawal-accident-related-news-khalilabad-news-gkp4658894169-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालक के ऊपर से गुजर गई ट्रेलर, खड़ा होकर घर चला गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालक के ऊपर से गुजर गई ट्रेलर, खड़ा होकर घर चला गया घर
विज्ञापन
मेंहदावल के टड़वरिया चौराहे पर ट्रेलर के निचे आया बालक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
बालक के ऊपर से गुजर गई ट्रेलर, खड़ा होकर घर चला गया घर
- सड़क पार करते समय हुआ हादसा, बीच में होने से बच गई जान
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र टड़वरिया चौराहे के पास एक बच्चा 22 चक्का ट्रेलर के नीचे आ गया। हालांकि ट्रेलर के बीच में होने से वह बच गया। इसके बाद वह उठा और घर चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी मोहम्मद अम्मार (13 वर्ष) पुत्र अब्दुल्ला अपने घर से टंडवरिया चौराहे पर रविवार शाम एक फैमिली मार्ट में सामान लेने गया था। घर लौटते समय बच्चा सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक ट्रक को आते देख सड़क किनारे खड़ा हो गया। फिर वह सड़क पार करने लगा। इस दौरान एक ट्रक उसके सामने से निकला। उसके बाद जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की तो दूसरी ओर से आ रहे 22 टायरों वाले लंबे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह ट्रेलर के नीचे आ गया और ट्रेलर चला गया।
इधर, हादसे को देखकर लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े तो देखा वह उठकर सड़क के दूसरे छोर पर चला गया है। उसके सिर में हल्की चोटें लगी है। इसके बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन
यह पूरी घटना सामने लगे फैमिली मार्ट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ट्रेलर के नंबर का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक पूरी तरह से सुरक्षित है।