{"_id":"68110e2592786f80270cb6e0","slug":"mega-block-secunderabad-express-will-remain-cancelled-today-problems-increased-due-to-non-operation-of-passenger-train-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131907-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक : आज निरस्त रहेगी सिकंदराबाद एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी न चलने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक : आज निरस्त रहेगी सिकंदराबाद एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी न चलने से बढ़ी परेशानी
Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक के चलते अंत्योदय एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त कर दी गई। बुधवार को सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त किया गया है। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेन न चलने से यात्रियों व परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समय सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा भी चल रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों व आम लोगों को बसों के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है।
गोरखपुर में तीसरी लाइन का काम कराया जा रहा है, जिसके चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर- अयोध्या, गोरखपुर-गोंडा, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त है। मंगलवार को अंत्योदय एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई, जबकि 30 अप्रैल को सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त होने और कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए गोरखपुर व बस्ती से भी परीक्षार्थी खलीलाबाद आते-जाते हैं। इन परीक्षार्थियों को अब बस का ही सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी तरफ लखनऊ-कानपुर आदि स्थानों के जाने वाले यात्री ट्रेन न चलने से परेशान है। उन्हें परिवहन निगम की बसों से यात्रा करनी पड़ रही है, जबकि लंबी दूरी की मुसाफिर दुश्वारियां झेलने को मजबूर है। उन्हें प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। लखनऊ जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर बस का इंतजार करते मिले। सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन से ही सफर करते रहे हैं, लेकिन ट्रेन न चलने से बस की यात्रा करने की मजबूरी है।
00000000000000000
मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन हुआ है और कई ट्रेनें निरस्त है। जल्द ही मेगा ब्लॉक खत्म हो जाएगा। इसके बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आएंगी और जाएंगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे खलीलाबाद