फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mega Block: Railway station deserted, passengers taking buses to reach their destinations

मेगा ब्लॉक : रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, बसों से गणतव्य तक पहुंच रहे यात्री

Fri, 26 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:37 AM IST
सार

संतकबीरनगर के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर डोमिनगढ़ में तीसरी रेल लाइन के लिए मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें निरस्त और मार्ग परिवर्तित कर दी गईं। यात्रियों को यात्रा में भारी परेशानी और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। स्थिति 26 सितंबर तक प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Mega Block: Railway station deserted, passengers taking buses to reach their destinations
सूना पड़ा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन-संवाद

विस्तार

संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में कार्य कराए जाने के लिए मेगा ब्लाॅक लिया गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को इंटर सिटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी, लोकमान्य तिलक, पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निरस्त रहीं। कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इसके चलते स्थिति यह रही कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को मजबूरी में बसों के सहारे यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में तीसरी रेल लाइन के लिए कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी, जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके अलावा कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गई। इसका असर रेल यातायात पर पड़ा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के न आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। सूचना पट्ट पर कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है का बोर्ड लगा रहा। ऐसे में जो लोग रेलवे स्टेशन पर आए, वह भी निराश होकर लौट गए। लोकल यात्रियों ने रोडवेज की बसों से सफर किया, जबकि लंबी दूरी की यात्री प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। अभी शुक्रवार को भी कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। जिससे यात्रियों की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अभी राहत की उम्मीद नहीं
मेगा ब्लॉक 26 सितंबर तक ही लिया गया है। इसके बाद भी यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। वजह यह है कि मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद भी कई लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसमें एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस, पूणे- गोरखपुर आदि शामिल हें। ऐसे में परिवहन निगम की बसों का ही सहारा रह गया है। मेंहदावल बाईपास पर बस पकड़ने आए अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने से बस से सफर करने की मजबूरी है। बसों में भी भीड़ हो रही है। वहीं महद्रि त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ जाना है, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने से बस से जाने की मजबूरी है।

कोट
मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अभी दो से तीन दिन रेल यातायात प्रभावित रहेगी। इसके बाद ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक रेलवे खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed