फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Meeting with prosecution and government lawyers

Sant Kabir Nagar News: अभियोजन व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting with prosecution and government lawyers
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता व एएसपी शशि शेखर सिंह ने मंगलवार को अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं तथा जनपद के समस्त प्रभारी एसओ के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। गोष्ठी के दौरान न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पाॅक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों के मामले में अभियोजन पक्ष की कार्रवाईयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में अपराधियों को चिन्हित कर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्रवाई को और बेहतर करने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयों पर चर्चा के साथ ही उसे गंभीरता से लेकर अविलंब दूर करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को आदेश दिया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें। जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा दिलाया जा सके। एसपी ने कहा कि अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed