{"_id":"627e8a6036e2980f3207f993","slug":"meeting-in-colectrate-khalilabad-news-gkp436744530","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के प्रदूषण मुक्त करने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के प्रदूषण मुक्त करने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित गंगा समिति की बैठक को संबोधित करते सीडीओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदियों के प्रदूषण मुक्त करने पर हुई चर्चा
- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नदियों को प्रदूषण मुक्त करने पर चर्चा हुई।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें जनपद के समस्त संबंधित विभागों, चिकित्सा विभाग, जिला पंचायती राज, कृषि विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, प्रदूषण नियंत्रण, युवा कल्याण, रोटरी क्लब आदि विभागों के जरिए जिले में बहने वाली सभी नदियों में गंदगी छोड़े जाने के उचित प्रबंधन की चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना बना कर प्रस्तुत करें।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गंगा हरीतिमा अभियान के अंतर्गत जिले में घाघरा, राप्ती, आमी एवं कुआनो नदी के किनारों के ग्राम पंचायतों में ग्राम गंगा सेवा समिति का गठन कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डॉ टी रंगराजू, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, ईओ सुरेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।