फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting for dastak abhiyaan

एक मार्च से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Thu, 18 Feb 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
meeting for dastak abhiyaan
एक मार्च से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

- डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण एक मार्च से 31 मार्च तक एवं दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई।

बैठक में डीएम ने कहा कि इस अभियान में सभी विभागों के लोग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बिंदुवार कार्य की रिपोर्ट सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अपने विभाग के राज्य मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाए। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने कहा कि प्रथम संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के दौरान जनपद के समस्त अतरविभागों को एक साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। पंचायत राज विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग एवं लार्विसाइड का छिड़काव किया जाएगा। शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों को लगवाने तथा ऐसे हैंडपंप जिनका पेयजल दूषित है को चिह्नित कर लाल रंग से क्रास लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शासन द्वारा बुखार के रोगियों, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, कुपोषित बच्चों व दिमागी बुखार के कारण विकलांग हुए व्यक्तियों की सूची बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने सभी विभागों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए समय से प्लान बनाकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बैठक में एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. एस रहमान, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed