फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pay special attention to quality in construction works.

Sant Kabir Nagar News: निर्माण कार्याें में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

Mon, 14 Sep 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to quality in construction works.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों व योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed