फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Meena fair organised at PM Shri Vidyalaya Jamohra

Sant Kabir Nagar News: पीएम श्री विद्यालय जमोहरा पर लगा मीना मेला

Thu, 25 Sep 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Meena fair organised at PM Shri Vidyalaya Jamohra
मेंहदावल। बुधवार को पीएम श्री विद्यालय जमोहरा में मीना जन्मदिन पर मीना मेला का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के मीना मंच के गठित मीना सदस्यों ने पोस्टर व प्रोजेक्ट से मेले में पहुंचे अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मीना मंच की पावर एंजेल अनामिका ने दहेज गीत के माध्यम से स्त्रियों पर हो रहे अत्याचार प्रति जागरूक किया। एक पावर एंजिल अंजनी ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित गीत गाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। सुगमकर्ता प्रेमनाथ पाण्डेय ने अभिभावकों को लड़कियों को लड़कों की तरह समान अवसर व अधिकार प्रदान करने, हर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार देने, उनकी समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के अवसर प्रदान करने की अपील की। एआरपी प्रफुल्लचंद्र त्रिपाठी ने अभिभावकों को प्रत्येक लड़की को स्कूल भेजने, लड़कियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने लैंगिक मतभेद नहीं करने, लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed