फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   medical comitee meeting

‘कर्मचारियों के प्रमोशन में बरती जा रही लापरवाही’

Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
medical comitee meeting
‘कर्मचारियों के प्रमोशन में बरती जा रही लापरवाही’
विज्ञापन

- 25 जनवरी से आंदोलन करेगा यूपी मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन विभागीय लिपिकों के प्रमोशन में बरती जा रही लापरवाही पर 25 जनवरी से आंदोलन शुरू करेगा। यह जानकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष चंद मिश्र और मंत्री अनवार अहमद ने संयुक्त रूप से शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय में दो वर्षों से विभाग में रिक्त पड़े प्रोन्नति के हजारों पदों पर प्रोन्नति के कार्रवाई पूर्ण कराकर प्रोन्नति आदेश निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण प्रदेश के सैकड़ों लिपिक अपने अधिकार से वंचित रह जा रहे हैं। वे बिना प्रोन्नत के लिए सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। महानिदेशालय को बार-बार पत्र देने के बाद भी प्रोन्नति की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में 25 जनवरी से आंदोलन शुरू किया जाएगा। 25 जनवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। एक फरवरी से छह फरवरी तक कार्य बहिष्कार कर धरना होगा। 10 फरवरी से 15 फरवरी तक मंडल वार धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो काम काज पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed