फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Measles outbreak in three villages, 15 people affected

Sant Kabir Nagar News: तीन गांव में खसरे का प्रकोप, 15 लोग चपेट में

Wed, 12 Jul 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Measles outbreak in three villages, 15 people affected
- पचरा, परसहर, शंकरपुर गांव में प्रकोप, लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पचरा ,परसहर व शंकरपुर गांव में इन दिनों खसरे का प्रकोप बढ़ गया है। स्थिति यह है कि इन गांवों में 15 से अधिक लोग पीड़ित है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के लोग अभी तक गांव में नहीं पहुंचे।
शंकरपुर गांव के हरमनदीप यादव, परसहर में अभिषेक, बबलू सिंह, राम लला तिवारी, पचरा गांव में आदित्य, आकृति, कृष्ण मोहन शर्मा, इन्द्र जीत मांझी, विजय, पप्पू और शाबिर अहमद के बच्चों समेत 15 लोग खसरे की चपेट में हैं। उनके शरीर पर दाने निकल आए है।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन से गांव में खसरे का प्रकोप है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी पर अभी तक टीम गांव में नहीं पहुंची है। जिससे गांव के लोग भयभीत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शनिचरा बाजार के प्रभारी डाॅ प्रशान्त कहना है कि गांव में खसरे के प्रकोप क मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी वहां स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेज कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed