{"_id":"578928784f1c1b191913d63d","slug":"mdm-has-not-been-made-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":" जांच में मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मध्याह्न भोजन बनता नहीं मिला
sant kabir nagar
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में समय पर तैयार नहीं हो सका खाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय कार्यालय बीआरसी के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद पर पिछले एक जुलाई से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। यह मामला शुक्रवार को जिला समन्वयक एमडीएम के निरीक्षण में खुला है। डीसी एमडीएम ने प्रधानाध्यापिका को चेतावनी जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद की शिकायत मिली थी। कि वहा पर पिछले 15 दिनों से एमडीएम नहीं बन रहा है। बीएसए के निर्देश पर वह जांच करने पहुंचे तो मामला सही मिला। प्रधानाध्यापिका रजनी पिछले एक जुलाई से अनुपस्थित मिलीं। उनका कोई भी प्रार्थना पत्र विद्यालय पर नहीं है। एक जुलाई से विद्यालय पर भोजन नहीं बन रहा है। इसके साथ ही अभिलेेख अपूूर्ण है।
तीन दिन से ज्यादा अगर किसी विद्यालय पर भोजन नहीं बन रहा है तो वह अनियमितता है। शिक्षकों से अभिलेख मांगा गया तो बताया कि अभिलेख हेडमास्टर के पास है। विद्यालय परिसर काफी गंदा मिली है। विद्यालय की रंगाई पुुताई नहीं हुई है। मात्र 20 छात्र विद्यालय पर मौजूद मिले है। बीएसए के निर्देश पर प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में अगर वे जवाब नही देती है तो विभागीय कार्रवाई के लिए पत्रावली बीएसए को भेज दी जाएगी।