{"_id":"5adf738f4f1c1b46098b6563","slug":"mayhem-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आयुष्मान भारत’ की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आयुष्मान भारत’ की बैठक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
नाश्ता न मिलने से नाराज होकर हैंसर ब्लाक पर हंगामा करती आशा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन भरने की जानकारी देने के लिए हैंसर ब्लॉक पर बुलाई गई बैठक में नाश्ते का समुचित प्रबंध न होने से आशा कार्यकर्ता भड़क गईं। बैठक को अधूरा छोड़ कर कक्ष से बाहर हंगामा करने लगीं। बीडीओ ने समझा बुझाकर आशा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। तब जाकर वह कार्य करने को तैयार हुई और घर लौटीं।
आयुष्यमान भारत योजना के तहत गांव में गरीब परिवार के लोगों का आवेदन भरकर जमा करना है। जिससे उनका स्वास्थ्य बीमा किया जा सके। आवेदन भरने के तरीके बताने के लिए मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय हैंसर और पौली पर बैठक बुलाई गई थी। हैंसर में बैठक समापन की ओर थी। आशा कार्यकर्ताओं ने नाश्ता और मार्ग व्यय की मांग की।
अधिकारियों ने असमर्थता जाहिर की तो वे नाराज हो गईं और बैठक कक्ष से बाहर निकल कर हंगामा करने लगीं। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। उसके बाद उनके बीच बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया कि प्रति आवेदन के लिए पांच रुपये देय है। जो काम पूरा हो जाने के बाद आशा कार्यकर्ताओं को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्य में सेक्रेटरी व एएनएम भी सहयोग करेंगे। इस मौके इंदू देवी, ममता, माया, पूनम, राजमती, किरन, सुमित्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसी तरह पौली ब्लॉक सभागार में आयुष्यमान भारत योजना की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया। यहा प्रभारी बीडीओं सौरभ पांडेय, डॉक्टर बीमल द्विवेदी, अशोक कुमार, राकेश यादव, रामप्रकाश तिवारी, एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी, पंकज मिश्र, सुभाष यादव, राजन राय, हीरा बाबू आदि लोग मौजूद रहे।