फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mayank first in jevling

Sant Kabir Nagar News: भाला फेंक में मयंक, लंबी कूद में आदर्श रहे विजेता

Mon, 08 Jan 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
mayank first in jevling
स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवाद
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें 14 और 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, आरव द्वितीय और आदर्श तीसरे पर रहे। शाॅटपुट में ओम प्रकाश प्रथम, अतुल द्वितीय और आरव तीसरे पर रहे। पेंटाथलान में विकास प्रथम, शिवम द्विततीय और ओम प्रकाश तीसरे पर रहे। 600 मीटर दौड़ में आरव प्रथम, अतुल द्वितीय और मयंक तृतीय रहे। भाला फेंक में मयंक प्रथम, शिवम द्वितीय और ओम प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आदर्श प्रथम, मयंक द्वितीय और ओम प्रकाश तीसरे पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में अनुप्रिया यादव प्रथम, नसीमा द्वितीय रहीं। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता जिला एथलेक्टिस एसोसिएशन के सचिव रमेश प्रसाद की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोच मोहम्मद अख्तर, गौतम यादव, रोहित त्रिपाठी, संदीप वर्मा, राम स्नेही यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed