{"_id":"66242a4644870acb8101d744","slug":"master-trainer-is-an-important-link-in-lok-sabha-elections-cdo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113114-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनर लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनर लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी : सीडीओ
Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर शनिवार को सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें मतदान के लिए ईवीएम, वीवी पैट आदि की तकनीकी जानकारी व संचालन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मास्टर ट्रेनर एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
लोकसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम प्रभारी व अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला कृषि अधिकारी व जिला मास्टर ट्रेनर पीसी विश्वकर्मा ने 77 मास्टर ट्रेनराें को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप-टू-स्टेप प्रशिक्षित किया।
इस दौरान पोस्टल बैलेट, ईवीएम, वीवीपैट की जानकारी व मतदान प्रक्रिया की बारीकियाें की जानकारी दी। साथ ही मास्टर ट्रेनरों को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों एवं दायित्व के बारे में बताया गया। मतदान प्रारंभ होने से मतदान समाप्ति तक पीठासीन अधिकारी को क्या-क्या करना है, इसकी जानकारी दी गई। जिसमें पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीनियर मास्टर ट्रेनरों का सामान्य प्रशिक्षण व ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे सीआरसी क्या है, पीठासीन कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते हैं आदि की जानकारी दी गई। सभी पूरी निष्ठा व लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव सहित मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।