{"_id":"65f354d5642b7728ec051007","slug":"master-plan-ready-for-drainage-17-km-long-drain-will-be-built-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111306-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जल निकासी के लिए मास्टर प्लान तैयार, 17 किमी लंबा बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जल निकासी के लिए मास्टर प्लान तैयार, 17 किमी लंबा बनेगा नाला
Fri, 15 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
- नाला निर्माण पर आएगा 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे
-बड़गो, विस्तारित क्षेत्र और हाईवे के किनारे नाला बनाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर को बरसात के मौसम में जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र में 17 किलोमीटर नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस पर कुल 20 कराेड़ रुपये खर्च होंगे। पालिका प्रशासन जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है। ताकि बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व ही नाला बनकर तैयार हो जाए।
शहर में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। पूर्व में वर्षों में जलभराव के कारण गोलाबाजार, अंसार टोला, पठान टोला, मीट मंडी रोड, डाक बंगला के सामने, सरयू नहर कालोनी सहित कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है। जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से शहरवासियों को कई दिनों तक इस समस्या को झेलना पड़ता है।
इसे देखते हुए पूर्व में मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला का निर्माण कराया गया। साथ ही आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला बनाया गया है, जबकि बनियाबारी से चकदही तक नाला निर्माण का कार्य हो रहा है। अब पालिका प्रशासन ने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के कलक्ट्रेट से बड़गो तक नाले का विस्तार होगा। साथ ही हाईवे से मगहर की तरफ नाला निर्माण होगा। यही नहीं सीमा विस्तारित क्षेत्र में भी नाला का निर्माण कराए जाने की तैयारी है। करीब 17 किलोमीटर नया नाला बनाया जाना है। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पालिका प्रशासन जल्द ही नालों के निर्माण की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास के नाले को माेड़ा जाएगा
शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास बनाया जा रहा है। इसका कार्य तेजी से हो रहा है। अंडरपास से शहर में आने के लिए अप्रोच मार्ग बनना है, लेकिन रेलवे लाइन से सटकर बह रहे नाले के कारण अप्रोच मार्ग में बाधा खड़ी हो रही है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन को नाला मोड़ने के लिए पत्र खिला है। अब पालिका प्रशासन रेलवे के किनारे से होकर गुजरे नाले को मोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इस नाले को मोड़ दिया जाएगा।
बरसात के मौसम से पूर्व शहर में जलनिकासी के लिए 17 किलोमीटर नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सभी नालों को मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। ताकि जलनिकासी की समस्या दूर हो सके। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद