{"_id":"6456976b02eed3326a06100b","slug":"mason-died-due-to-dizziness-during-school-construction-khalilabad-news-c-7-1-155318-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूल निर्माण के दौरान चक्कर आने से राजगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूल निर्माण के दौरान चक्कर आने से राजगीर की मौत
Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के पचेठी गांव में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में राजगीर का काम कर रहे महुली क्षेत्र के पड़रहा निवासी 45 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुली थाना क्षेत्र के पड़रहा निवासी सोमनाथ 45 वर्ष बखिरा क्षेत्र के पचेठी गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर राजगीर विगत दस दिन से कार्य कर रहे थे। शनिवार की दोपहर दो बजे अचानक चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़े।
अचेतावस्था में पड़े हुए सोमनाथ को साथ काम कर रहे मजदूर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।