फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Martyr's memorial to be built in Subakhari and Kodvat, funds released

Sant Kabir Nagar News: सुबखरी और कोदवट में बनेगा शहीद स्मारक, धन अवमुक्त

Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Martyr's memorial to be built in Subakhari and Kodvat, funds released
महुली। अमर शहीदों की शहादत को संरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा सरकार का अभियान अब धरातल पर उतरने जा रहा है। इसके लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए धन आवंटित किया गया है। इसके तहत नाथनगर ब्लॉक के ग्राम सुबखरी में अमर शहीद पंडित देवदत्त पांडेय और कोदवट में अमर शहीद राम नयन कन्नौजिया की याद में स्मारक का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रदेश के संस्कृति निदेशालय द्वारा स्वतंत्रता के बाद हुए युद्धों में देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत देने वाले अमर शहीदों की शहादत को स्मारक के रूप में संरक्षित करने का अभियान शुरू किया गया है। इस योजना के तहत नाथनगर ब्लॉक के दो अमर शहीदों की शहादत को संरक्षित करने के लिए स्मारक स्थली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत सुबखरी में अमर शहीद पंडित देवदत्त पांडेय की याद में स्मारक बनेगा। शासन ने इसके लिए 61.12 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवट में अमर शहीद राम नयन कन्नौजिया की स्मृति में शहीद स्मारक स्थली के लिए भी 60.62 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। शासन के अनुसचिव मनोज कुमार ने डीएम आलोक कुमार और कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के एमडी को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वर्षों से सुबखरी के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र विश्वकर्मा और कोदवट के प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव द्वारा ग्राम पंचायत के अमर सपूतों की शहादत को संरक्षित करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को आखिरकार मुकाम मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed