फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman thrown out of the house for failing to meet dowry demands.

Sant Kabir Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house for failing to meet dowry demands.
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना में दी गई तहरीर शीला ने बताया कि उनकी शादी 22 मई 2025 को बखिरा थाना क्षेत्र के जसवल गांव निवासी रघुवीर यादव से हुई। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही पति रघुवीर, सास रगनमती, ससुर परमात्मा यादव, देवर लवकुश तथा ननद करिश्मा और अनामिका कम दहेज लाने का ताना देने लगे। विरोध करने पर पति और अन्य ने मारपीट की। उसका मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग की। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। रक्षाबंधन पर मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। नौ नवंबर 2025 को मारपीट कर उसके कपड़े और जेवर छीन लिए गए तथा सुबह करीब 10:00 बजे घर से निकाल दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं लाई, तब तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा।

वर्तमान में उसकी करीब पांच माह की बेटी है। कई बार पंचायत होने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed