फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman married in a police station

प्रेमी से थाने में युवती ने रचाई शादी

Sat, 08 Jun 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman married in a police station
प्रेमी से थाने में युवती ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगन)। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को बृहस्पतिवार की रात घरवालों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद धनघटा पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को थाने पहुंची प्रेमिका ने खुद के बालिग होने का हवाला देकर थाने में बैठाए गए प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ गई। आखिरकार पुलिस को थाना परिसर के मंदिर में शादी करानी पड़ी। इस दौरान दोनों के घरवालों के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। धनघटा क्षेत्र की एक युवती का प्रेम संबंध बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के कड़सरी गांव निवासी एक युवक से था। लड़की के गांव में लड़के की रिश्तेदारी होने के कारण दोनों अक्सर मिला करते थे। बृहस्पतिवार की रात में युवक प्रेमिका से मिलने आया हुआ था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पहले तो प्रेमी की पिटाई की, इसके बाद 100 नंबर पर सूचना देकर युवक को पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को प्रेमिका धनघटा थाने पहुंची और कहा कि वह बालिग है। पंचायत के बाद दोनों के परिजन इस रिश्ते पर सहमत हो गए। ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed