{"_id":"699364197efac66e1800fc61","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-viscera-preserved-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146127-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धनघटा। थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव के औरहवा टोला में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इसकी वजह से विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर दिया गया। मड़पौना गांव के औरहवा टोला निवासी टप्पू रोजी-रोटी के लिए बंगलूरू गया है। घर पर उनकी पत्नी शारदा (35), बेटी काजल (12), आंचल (नौ), लाजो (7) और बेटा अंकुर (5) रहते हैं।
गांव वालों का कहना है कि शारदा और एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच लंबे समय से चल रहा था। घटना के दिन प्रेमी शारदा के घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब पीने की वजह से शारदा अचेत हो गई। उसके बगल में बैठा प्रेमी यह सब समझ भी नहीं पाया और शारदा को अचेत जानकर उसके उठने की रट लगाता रहा। थोड़ी देर बाद शारदा की बड़ी बेटी काजल घर पहुंची और मां की हालत देखकर शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में गांव के लोग पहुंच गए और प्रेमी को शारदा के पास से हटाया, वह फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी गांव के लोगों को नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
शारदा की मौत होने की घटना पुलिस को किसी ने दे दी। एसओ दिलीप सिंह का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है।