{"_id":"682235e8653c84f3850c1fa5","slug":"married-woman-burnt-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132525-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी
Mon, 12 May 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गोरयाभार गांव में रविवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुआ-लकड़ा गांव निवासी सुभाष की बेटी नीतू 24 वर्ष की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व गोरयाभार गांव निवासी राकेश के साथ हुआ था। रात करीब दस बजे के आसपास शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जब राकेश के घर पर पहुंचे तो नीतू आग से घिरी हुई थी। जिसके बाद पड़ोस की किसी महिला ने उसके ऊपर कपड़ा ड़ालकर आग बुझाया। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया। सोमवार को दिन में नीतू के पिता सुभाष ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।