{"_id":"6a2b0c4902eca3d1b90484a5","slug":"married-woman-accuses-in-laws-of-assault-and-harassment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152034-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न का लगाया आरोप
Fri, 12 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरखल गांव की एक विधवा ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। गोरखल निवासी गीता देवी ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में बताया कि उनके पति का निधन 12 मई 2021 को हो गया था। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही सास, ससुर, देवर, देवरानियां उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का कहना है कि नौ जून की शाम करीब सात बजे उक्त लोगों ने उन्हें गालियां दीं और लात-घूंसों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सास-ससुर उन्हें किसी प्रकार का खर्चा नहीं देते हैं तथा घर से बाहर निकालने की धमकी देते रहते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन