{"_id":"640b6ffc73c1f089190cc804","slug":"married-couple-got-married-in-the-temple-khalilabad-news-c-7-1-80645-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी
Fri, 10 Mar 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। शुक्रवार की दोपहर में आपत्तिजनक हालत में प्रेमी जोड़े को चरवाहों ने पकड़ लिया। पहले डांट फटकार लगाई, उसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाकर मंदिर में शादी करा दी।
गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र निवासी युवक और धनघटा क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती के प्रेम प्रपंच चला आ रहा था। शुक्रवार की दोपहर दोनों सूनसान स्थान पर दिखे। उसी समय मवेशी लेकर चरवाह पहुंच गए और उनकी नजर प्रेमी जोड़ों पर पड़ी। चरवाहों ने दोनों को पकड़कर पहले डांट लगाई, उसके बाद दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया। चरवाहों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मंदिर में ले गए और शादी करा दी। हंसी खुशी युवती अपने पति के साथ ससुराल चली गई। दू थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने इस तरह के किसी भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद