{"_id":"671a901ffd76f7794c096621","slug":"market-decorated-with-indigenous-fringesattractive-design-became-peoples-choice-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122752-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वदेशी झालरों से सजे बाजार...लोगों की पसंद बनी आकर्षक डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वदेशी झालरों से सजे बाजार...लोगों की पसंद बनी आकर्षक डिजाइन
Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- गोला बाजार और आजाद चौक समेत अन्य बाजारों में बढ़ी रौनक
- 50 रुपये से एक हजार तक बिक रहे रंग-बिरंगे झालर
- झालरों के साथ ही अन्य सजावटी सामानों की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इस बार बाजार स्वदेशी झालरों से गुलजार हो रहा है। झालरों के साथ ही अन्य सजावटी सामानों की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। गोला बाजार, आजाद चौक समेत अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लोग झालरों की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार खास बात ये है कि चाइनीज झालरों की तुलना में ग्राहकों का रुझान स्वदेशी झालरों की तरफ बढ़ा है। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक डिजाइन में बिक रहे झालर किफायती दाम और बेहतर गुणवत्ता की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
फैंसी लाइटों और झालरों की बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने दुकानों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजा लिया है। व्यापारी गोलू, संजय जायसवाल के मुताबिक बाजार में झालरों की विभिन्न वैरायटी की लाइटें उपलब्ध हैं। ग्राहकों की ओर से टिकाऊ झालरों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 50 रुपये से एक हजार तक झालर बिक रहे
हैं। कारोबारी संदीप ने बताया कि इस वर्ष इलेक्ट्रानिक एक्वेरियम, इलेक्ट्राॅनिक ज्योति, फ्रॉस्ट कर्टन लाइट, लेजर और फोकस लाइट समेत रंग-बिरंगी पट्टी वाली एलईडी लाइटें भी बाजार में उपलब्ध हैं। इन लाइटों की सुंदरता और नवीनता ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। झालर विक्रेता सुनील ने बताया कि लाेगों की ओर से झालराें और लाइटों की खरीदारी की जा रही है। झालरों की डिमांड बढ़ रही है कि स्टॉक खत्म हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक नजर कीमतों पर
लाइट दाम
झालर 30
इलेक्ट्राॅनिक ज्योति 90
फ्रॉस्ट कर्टन लाइट 250
लेजर लाइट 400
फोकस लाइट 400
इलेक्ट्राॅनिक एक्वेरियम 500