फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Many veteran credentials could not save

कई दिग्गज साख नहीं बचा सके

Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 प्रधानी के चुनाव में कई दिग्गजों की अपने ही गांव में साख नहीं बच पाई। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ,पूर्व विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष की पत्निया जहां चुनाव हार गई,वहीं सपा के विधायक की भाभी को भी चुनाव में मात मिली। जबकि पूर्व सांसद के भाई को चुनाव में जीत मिली।
विज्ञापन

 जिन ग्राम पंचायतों में  दिग्गजों के परिवार के लोग प्रधान पद चुनाव लड़ रहे थे,वहां के परिणाम को जानने के आम जनता भी आतुर थी। आलम यह था कि कई दिग्गज अपने परिवार के सदस्यों को प्रधान पद पर चुनाव में उतार कर खुद चुनावी कमान संभाल लिए थे। चुनाव के परिणाम से जहां जीते प्रत्याशी खेमे में जशभन का माहौल पैदा कर दिया,वहीं हारने वाले खेमे में मायूसी का माहौल छा गया।
विज्ञापन

 बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के बेलहर कला गांव से प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद की पत्नी हेमवंती निषाद तीसरी बार प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही थी। जबकि उसी गांव के विनोद यादव की पत्नी शशिकला समेत कुल छह प्रत्याशी चुनाव भी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंत्री की पत्नी हेमवंती निषाद चुनाव हार गई और शशिकला को जीत मिली। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के खुजुरी गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां की पत्नी शायदा खातून प्रधान पद  पर चुनाव हार गई। जबकि सलाहुद्दीन की पत्नी फातमा खातून चुनाव जीती। पूर्व विधायक के परिवार में वर्ष 1988 से लगातार प्रधान पद पर लोग चुनाव जीतते आए थे।
पूर्व विधायक की पत्नी के चुनाव हारने से समर्थक मायूस दिखे। नाथनगर ब्लॉक के नाथनगर ग्राम पंचायत से सपा विधायक अलगू चौहान की भाभी दुखना देवी प्रधान पद पर चुनाव लड़ी थी। इस गांव से कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। विधायक की भाभी दुखना देवी चुनाव हार गई।
जबकि प्रधान पद पर रीना देवी चुनाव जीती। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के हाड़ापार ग्राम पंचायत से भाजपा के जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी की पत्नी सोहरावती देवी चुनाव हार गई। इस गांव से विंदु देवी चुनाव जीती। प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल चौधरी कर्री गांव से चुनाव हार गए।

 कर्री गांव से बदरुदुजा उर्फ मंचू चुनाव जीते। इसी तरह उमरी खुर्द ग्राम पंचायत से सपा नेता शिवशंकर की पत्नी बासमती चुनाव हार गई। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत भगता से पूर्व सांसद भालचंद यादव के भाई कृष्णचंद यादव प्रधान पद पर जीते। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed