{"_id":"6a21c9a63b5459f0e30ed545","slug":"many-people-including-the-ration-dealer-were-accused-of-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151612-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोटेदार समेत कई पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोटेदार समेत कई पर मारपीट का आरोप
Fri, 05 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के कुलहड़िया गांव निवासी रामानंद ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव के पास पुरानी रंजिश में अतीक, अकबर, वर्तमान कोटेदार, सुखियान तथा करीब 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन