फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Many people including shopkeepers were beaten up and injured, FIR against six

Sant Kabir Nagar News: दुकानदार समेत कई को मारपीट कर किया घायल, छह पर प्राथमिकी

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Many people including shopkeepers were beaten up and injured, FIR against six
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के जमुअरिया खुर्द गांव में किराना की दुकान चलाने वाले दुकानदार से गाली-गलौज के बाद दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडा से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दुकानदार समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो के सिर फूट गए। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ, मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में घनश्याम निवासी जमुअरिया खुर्द ने बताया कि उसकी किराना की दुकान गांव में ही मकान में है। मंगलवार की रात्रि 8.30 बजे गांव के राजकुमार, राहुल और सोनू दुकान पर सामान खरीदने आए। सामान लेने के बाद तीनों गाली-गलौज करने लगे। घनश्याम के टोकने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और नाली में गिरा दिया। घनश्याम किसी तरह बचकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 9:00 बजे राजकुमार, राहुल और सोनू लोहे की रॉड, पंच और चाकू लेकर साथियों अक्षय, मुकेश, अभिषेक, मुकेश, अभिषेक, रवि, रामललित, बाबूराम, भोला, राज, दीनानाथ, आकाश, पंकज, छोटू, गनेश व अन्य अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और घनश्याम व उसके पट्टीदार पर हमला कर दिया। हमले में घनश्याम, उसकी पत्नी इसरावती, रामदरस और विमलावती का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रजीत, अमरजीत, जयराम और कपूरमती को चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गए। घनश्याम ने 112 नंबर पर फोन किया, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed