{"_id":"5d5184978ebc3e6cf57b41c5","slug":"many-devotee-comes-in-tameswarnath-temple-khalilabad-news-gkp317456088","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के साथ गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के साथ गूंजे शिवालय
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाते।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
- जलाभिषेक के लिए रात से ही लाइन में लगे थे भक्त
- तामेश्वरनाथ मंदिर में काफी संख्या में पहुंचे लोग, पुलिस रही चौकस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने जनपद में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा की। तामेश्वरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। अन्य शिव मंदिरों में भी दोपहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। सरयू, कुआनो आदि नदियों से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था बोलबम और हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए आधी रात के बाद से ही परिसर में पहुंचना शुरू हो गया। जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने मेले में सामानों की खरीदारी की।
रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया था। भोर होते ही तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भर कर पूजा करने लगे। सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते मंदिर पर जल चढ़ाने वालों की काफी भीड़ रही। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार था। भक्तों की भारी भीड़ जुटी। कुछ भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। इस दौरान सीओ रमेश कुमार, कोतवाल श्री प्रकाश यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिंद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहर कला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे। सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
------
मेले में खूब हुई खरीदारी
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मिष्ठान और श्रृंगार प्रसाधन के साथ घरेलू सामानों की दुकानें भी लगी थी। पूजा के बाद महिलाएं सामानों की खरीदारी भी करती देखी गई। इसके साथ ही मेले में खाने पीने के सामानों के साथ ही खिलौने की दुकानें भी लगाई गई थी। जिसका बच्चों को खूब लुत्फ उठाया।