फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   many complaints

आपूर्ति विभाग की शिकायतों पर डीएम खफा     

Tue, 18 Oct 2016 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 18 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
many complaints
धनघटा में तहसील दिवस में लोगों की फरियाद सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा में डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यहां सर्वाधिक मामले आपूर्ति विभाग से जुड़े आए। इससे नाराज डीएम सुरेश कुमार ने डीएसओ ओर सप्लाई इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं खलीलाबाद में डिप्टी सीएमओ समेत पांच अफसर अनुपस्थित रहे।एसडीएम ने इन अफसरों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही। जिले में इस अवसर पर कुल 221 शिकायतें पहुंची, जिसमें से सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया। 
विज्ञापन


तहसील दिवस में धनघटा पहुंचते ही अधिकारियों को नसीहत देनी शुरू कर दी। इसी बीच दो अधिकारी आपस में बात करते दिखे, इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां बात छोड़कर जनता की समस्याएं सुनें।  इस दौरान महुली थाना क्षेत्र के बनकसिया गांव निवासी विजय शंकर ने प्रार्थना पत्र देकर ओडीएफ गांव होने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराए जाने की शिकायत की। पौली ब्लॉक के शिवबखरी गांव निवासी सुरेंद्र , रामकेश, राणा संग्राम सिंह आदि ने प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सिरसी गांव निवासी सीताराम ने बैनाम सुदा जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग करते हुए फरियाद की।
विज्ञापन


तहसील दिवस में कुल पेश हुए 132 मामलों में 29 मामले आपूर्ति विभाग के रहे। जिसमें राशन कार्ड और राशन दिलाए जाने की मांग की गई। उसी दौरान डीएम ने नाथनगर ब्लॉक के बेलराई गांव के 25 लोगों को लोहिया आवास का स्वीकृति पत्र दिया। इसी तरह खलीलाबाद तहसील में नवागत एसडीएम उमेश चंद्र निगम और सीओ आर के सिंह ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डिप्टी सीएमओ खलीलाबाद, एई लघु सिंचाई, एडीओ पंचायत बघौली और सेमरियावां अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति के साथ डीएम को रिपोर्ट भेजी। यहां कुल 58 मामले सामने आए। लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इसी तरह मेंहदावल तहसील दिवस में कुल 31 मामले आए और एक भी मामला नहीं निस्तारित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed