फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mandi Samiti to be formed in Menhdawal, search for land begins

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में बनेगी मंडी समिति, जमीन की तलाश शुरू

Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti to be formed in Menhdawal, search for land begins
नगर के बराखाल में मंडी समिति के सचिव ने जमीन का लिया जायजा
विज्ञापन


मेंहदावल। क्षेत्र बराखाल में मंडी समिति के बनने की आस जग गई है। भारतीय किसान संघ की पहल और डीएम के निर्देश पर मंडी समिति के सचिव ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल नगर पंचायत के बराखाल में मंडी समिति के निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया। किसान संघ के पदाधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

भारतीय किसान संघ के अविनाश सिंह राजन ने डीएम को मांग पत्र सौंपते हुए मेंहदावल नगर क्षेत्र में मंडी समिति के स्थापना व निर्माण की मांग उठाई थी। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मंडी समिति के स्थापना व निर्माण के लिए मंडी समिति के सचिव को निर्देशित किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति के सचिन राज नारायण यादव मेंहदावल पहुंचे। भारतीय किसान संघ के अविनाश सिंह राजन, धर्मराज, ब्रह्मदेव पांडेय, राजेश सिंह, अनिल विश्वकर्मा, साहब सिंह, रामअवध निषाद के साथ नगर के बराखाल में स्थित सरकारी भूमि पर मंडी समिति की स्थापना के लिए निरीक्षण किया। किसानों से उन्होंने बातचीत करते हुए क्षेत्र में उपज की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन के साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। मंडी समिति के सचिव राज नारायण यादव ने बताया कि मंडी समिति के स्थापना के लिए डीएम के निर्देश पर भूमि का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण किया गया। भूमि से संबंधित समस्त कागजात नगर पंचायत प्रशासन से एकत्रित करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को एक सप्ताह के अंदर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed